{"_id":"6ae7330b25afcd1d4200ef91","slug":"delivery-boy-dies-in-accident-while-on-his-way-to-help-a-friend-reach-an-interview-ashram-news-c-503-1-del1005-2718-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दोस्त को इंटरव्यू दिलाने जा रहे डिलीवरी बॉय की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दोस्त को इंटरव्यू दिलाने जा रहे डिलीवरी बॉय की हादसे में मौत
विज्ञापन
दोस्त जख्मी, बाइक फिसली, दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी में रविवार सुबह दोस्त को इंटरव्यू के लिए कंपनी के दफ्तर ले जा रहे डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त आर्यन (20) के रूप में हुई है। हादसे में आर्यन का दोस्त देव (18) भी जख्मी हो गया। उसे राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को मौके से बाइक फिसलने के निशान मिले हैं। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। नंद नगरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि रविवार सुबह नंद नगरी थाना पुलिस को खबर मिली कि मेन वजीराबाद रोड, नंद नगरी डिपो के सामने हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों युवकों को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया जा चुका था।
अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आर्यन की मौत हो गई जबकि दोस्त देव जख्मी था। छानबीन में पता चला कि आर्यन अपने बड़े भाई मनीष के साथ ईस्ट गोकलपुर में किराये पर रहता था। वह फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय था।
विज्ञापन
वहीं देव ज्योति नगर की अमर काॅलोनी की गली नंबर-29 में रहता है। देव ने बताया कि उसे नौकरी की जरूरत थी। उसने आर्यन को जब बताया तो उसने फ्लिपकार्ट में नौकरी दिलवाने की बात की। रविवार को दोनों बाइक से मोहन नगर स्थित फ्लिपकार्ट के दफ्तर देव का इंटरव्यू दिलवाने जा रहे थे। इस बीच जैसे ही यह भोपुरा बॉर्डर की ओर बढ़े तो बाइक फिसल गई।