{"_id":"5b7b0cd142c79246730f4b28","slug":"41534790865-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर पर टिप्पणी से भड़के लोग, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईश्वर पर टिप्पणी से भड़के लोग, चले लाठी-डंडे
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव क्षेत्र की घटना, दो घायल, केस दर्ज
सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में ईश्वर पर टिप्पणी से लोग भड़क उठे। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
तालगांव क्षेत्र के ग्राम त्योला में कुछ लोग हरदोई की एक पार्टी बुलाकर कार्यक्रम करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम गांव के राम बिलास के दरवाजे के सामने हो रहा है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
इस वजह से गांव के लोग भड़क गए और विवाद पैदा हो गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे कार्यक्रम करने पहुंचे हरदोई जिले के वेद प्रकाश व हिमांशु घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि इस मामले में राम बिलास, सुरेश कुमार, चेतराम, विनोद कुमार आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।