फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पूरे जिले में शहीदों की श्रद्वांजलि सभा में आंखें नम

पूरे जिले में शहीदों की श्रद्वांजलि सभा में आंखें नम

Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पूरे जिले में  शहीदों की श्रद्वांजलि सभा में आंखें नम
शहर से लेकर देहात तक हर वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम कर जताई संवेदनाएं, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सीतापुर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए शनिवार को पूरे जिले में श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। जिसमें सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों, व्यापारी संगठनों व आम आदमी सहित हर वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर नम आंखों से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गर्व है हमें अपने जवानों पर, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इनका यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। स्टडी वेल पब्लिक स्कूल में बच्चों, शिक्षकों व प्रबंधतंत्र द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक विनीत अग्रवाल ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है।
विज्ञापन


गर्व है उन जवानों पर है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम इनका बदला लेंगे। क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार से मांग की कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 को अविलंब हटाया जाए। इस अवसर पर वीबी सिंह, जनकपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह चौहान, दीपेन्द्र भदौरिया, अल्पना सिंह आदि मौजूद रही। सीतापुर शिक्षण संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिनट का मौन रखा।

प्रबंध निदेशक ललित किशोर मेहरोत्रा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए संस्था में संचालित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेन्ट के संस्थानों में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। सचिव डॉ. सुमन मेहरोत्रा ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत मां के लाल जो देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं।

देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस बलिदान को सदियों तक याद किया जाएगा। भारत परिषद ने भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शहीद मनोज पांडेय स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आकाश राय, रत्नेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया गद्दी यूथ फेडरेशन ने नवीन चौक पर एक शोकसभा की। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। इस अवसर पर मुनीश गाजी, शमशेर बहादुर, फकरुद्दीन अली, शारिब खान आदि मौजूद रहे।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। हम सब शहीदों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वहीं कसमंडा ब्लॉक में अमर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

लहरपुर के लहरपुर पब्लिक स्कूल में गायत्री महिला एवं बाल कल्याण व शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में शोक सभा हुई। मौन रखकर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। घायल हुए सैनिकों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। नैमिषारण्य के विभिन्न विद्यालयों और संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला।

नगर भ्रमण पुलिस चौकी नैमिषारण्य होता हुआ तीर्थ के प्रमुख चौराहे कालीपीठ चौक पर भारत माता के चित्र के पास कैंडल जलाकर सम्पन्न हुआ। कैंडल मार्च में नैमिषारण्य के श्री हनुमत संस्कृत शिक्षण संस्थान, श्री अखंडानंद आचार्य स्वामी अचिंत्यनंद इंटर कॉलेज, मधुर कृष्ण बालाजी शिक्षण संस्थान, श्री ललिता देवी ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस विद्या मंदिर, मूलचंद महतिया इंटर कॉलेज, एसपीएलपीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने कैंडल मार्च के साथ शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की।

वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर के भी कई लोगों ने कैंडल मार्च किया। चक्रतीर्थ पर अष्टकोणीय आरती आचार्यों, पुरोहितों, श्रद्धालुओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीतापुर टैक्स बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर की हमले की निंदा की।


आईएमए भवन में चिकित्सकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. जेसी गुप्ता, डॉ. आरके टंडन आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार हरगांव व एलिया बीआरसी पर शिक्षकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार पूरे जिले में शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed