फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dbfdg

Noida News: शहर में दो सड़क हादसे, कार चालक की मौत, महिला समेत दो घायल

Fri, 30 Oct 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
dbfdg
शहर में दो सडक़ हादसे, कार चालक की मौत, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन

- एक्सप्रेसवे पर 132 कट के पास दो वाहनों की टक्कर में गई जान, सेक्टर-63 में पिकअप खोखे में घुसी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा की सड़कों पर तेज रफ्तार और वाहनों से नियंत्रण खोने के कारण दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 132 कट के पास हुआ, जहां एक कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-63 में पिकअप और डिजायर कार की भिड़ंत के बाद बेकाबू पिकअप वेंडर जोन में बने खोखे में जा घुसी। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हादसे में गाजियाबाद के स्वर्ण नगर निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा की जान चली गई। वह अपनी वैगनआर कार से एक निजी अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर 132 कट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना बृहस्पतिवार शाम सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में हुई। यहां नोएडा नंबर की पिकअप और हरदोई नंबर की डिजायर कार के बीच टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी वेंडर जोन में बने खोखे में जा घुसी। उस समय वहां प्रियंका और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। दोनों वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। जांच में प्रियंका के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। प्रियंका के पति सुनील की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed