फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अध्यापिका व किसान के घर से लाखों का माल ले गए चोर

अध्यापिका व किसान के घर से लाखों का माल ले गए चोर

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका व किसान के घर से लाखों का माल ले गए चोर
शहर कोतवाली व थानगांव थाना क्षेत्र में हुईं वारदातें
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात चोर एक अध्यापिका के घर से लाखों का माल समेट ले गए हैं। वही दूसरी तरफ थानगांव थाना क्षेत्र में एक किसान के घर से भी चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया है। पीड़ितों ने संबंधित थाना व कोतवाली में तहरीरें दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।

मिश्रिख कस्बा के मेला मैदान निवासी नसीम अख्तर मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका है। उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज में भी आवास बना रखा है। हाल ही में ईद का पर्व पड़ने पर अध्यापिका घर में ताला लगाकर अपने पैतृक आवास मिश्रिख गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान चोरों ने मुंशीगंज स्थित आवास का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़ डाले। चोरों ने यहां पर 15 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेट लिए और चलते बने। शुक्रवार को जब अध्यापिका अपने घर पहुंची और मुख्य दरवाजा खोलकर घर में जैसे गई, उसके होश उड़ गए। क्योंकि घर में रखा कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोर करीब चार लाख रुपयों का माल समेट ले गए हैं। इधर थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शुकुल पुरवा ग्वारी निवासी सिरदार रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार रात चोर सिरदार के घर में घुस गए और अंदर रखी दो हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। सिरदार ने बताया कि चोर उसके घर से करीब 50 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed