{"_id":"59f226a74f1c1b70548b96be","slug":"21509041831-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका संग दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका संग दुष्कर्म का प्रयास
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका संग दुष्कर्म का प्रयास
थानगांव(सीतापुर )। बकरी चराने गई नाबालिग बालिका से बुधवार शाम को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
बालिका बकरी चराने को गई थी। विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
थानगांव थाना के पठाननपुरवा निवासी एक व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी बुधवार शाम को बकरी चराने गई थी, तभी वहां पर गांव के ही पिन्ने खां आ धमका और बालिका से दुष्कर्म की नीयत से पास के ही गन्ने के खेत में खींचने लगा।
इस पर बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी बालिका की पिटाई करते हुए मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
घर पहुंची बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर सुबह अपने पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।