फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   स्टॉफ की गैर मौजूदगी में खुले में हुआ प्रसव

स्टॉफ की गैर मौजूदगी में खुले में हुआ प्रसव

Sun, 10 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्टॉफ की गैर मौजूदगी में खुले में हुआ प्रसव
पीएचसी में लटका ताला, सड़क पर प्रसव
विज्ञापन


महराजनगर। पीएचसी में चिकित्सकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्टॉफ नर्स व फार्मासिस्ट स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगाकर चले गए।

नतीजतन प्रसव पीड़िता ने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जज्जा-बच्चा स्वस्थ हैं। तालगांव इलाके के ग्राम बंजरिया मजरा रतनापुर निवासिनी नीतू वर्मा पत्नी खुशीराम को प्रसव पीड़ा हो रही थी।


परिवारीजन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नीतू को लेकर महराजनगर पीएचसी पहुंचे। लेकिन पीएचसी में ताला लटक रहा था और स्टाफ नदारद था। जब वहां पर कोई नहीं मिला तो परिवारीजन पड़ोस से एक दाई को बुला लाए।
विज्ञापन


दाई ने खुले आसमान के नीचे प्रसव कराया। जबकि यहां पर स्टॉफ नर्स आरती व फॉर्मासिस्ट उमेश चंद्र की तैनाती है। जबकि चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है।

मरीजों का कहना है कि पीएचसी में इससे पहले भी लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed