फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दबंगों ने बस चालक को पीटा, केस दर्ज

दबंगों ने बस चालक को पीटा, केस दर्ज

Mon, 17 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने बस चालक को पीटा, केस दर्ज
दबंगों ने बस चालक को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। मीरानगर से चलकर महमूदाबाद होती हुई सीतापुर तक चलने वाली परिवहन निगम की बस को पैंतेपुर में सवारियां उतारने के दौरान बाइक सवारों की बस चालक से कहासुनी हो गई। इस पर बाइक सवारों ने बस चालक को बस से खींचकर उसके साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिचालक का बिल भी हमलावरों ने फाड़ दिया। मारपीट में घायल चालक किसी प्रकार बस लेकर महमूदाबाद बस स्टेशन पहुंचा। चालक परिचालक ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी है।

परिवहन निगम की एक बस ग्रामीण सेवा के तहत मीरानगर से महमूदाबाद-बिसवां होती हुई जनपद मुख्यालय सीतापुर तक के लिए संचालित है। सोमवार की सुबह मीरानगर से बस साढ़े छह बजे चली। बस करीब पौने सात बजे पैंतेपुर में सवारियां उतार रही थी। तभी वसी खान अपनी बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ वहां आ पहुंचा और बस को सड़क पर खड़ी करने को लेकर चालक से गाली-गलौच करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बाइक सवार तीनों युवकों ने बस चालक तेजपाल सिंह को बस से नीचे खींच लिया और लात-घूसों से जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिचालक सच्चिदानंद के हाथ से हमलावरों ने वे-बिल छीनकर फाड़ दिया। चालक किसी प्रकार बस को लेकर महमूदाबाद बस स्टेशन पहुंचा और कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल रंजना सचान ने बताया कि मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed