{"_id":"5772b0754f1c1ba32c79b267","slug":"20-thousand-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह कर्मचारी से 20 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह कर्मचारी से 20 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
लूट का चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे एक कर्मचारी से 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुन्नापुर निवासी गौरी शंकर क्षेत्र के बसारा स्थित एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। मंगलवार को वह साइकिल से कस्बा बाजार आया था। यहां पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 20 हजार रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से घर के लिए चल दिया।
विज्ञापन
रास्ते में चौवा बेगमपुर मल्लपुर मार्ग पर बाउली बाग के करीब मोटर साइकिल सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने साइकिल रोक ली और असलहे से धमकाते हुए रुपयों से भरा थैला लूट लिया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन