{"_id":"589c9d4b4f1c1b7e0b37a9e8","slug":"20-rounds-firing-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में 20 राउंड फायरिंग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में 20 राउंड फायरिंग, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना क्षेत्र मेें ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहे पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने गुरुवार सुबह विरोधियों पर गन्ने के खेत में ही फायरिंग कर दी। गोली चलने पर खेत पर काम कर रहे लोग घर की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
इस पर दबंगों ने दौड़ाकर घर घेर लिया और तकरीबन 20 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। पथराव भी किया। गोलीबारी में एक मवेशी को गोली लग गई। हालांकि कोई व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
रामकोट के शंकरपुर मजरा सहरोई गांव निवासी ऊदल, देशराज व गांव के ही दूसरे पक्ष के साजिम व बबलू के बीच गांव के बाहर पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चला आ रहा है। करीब 15 दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
बताते हैं कि गुरुवार सुबह ऊदल व देशराज अपने खेत में गन्ना छील रहा था। इसी दौरान उसके विरोधी साजिम, बबलू व मुसाफिर सहित चार अन्य साथियों संग खेत पहुंच गए फायर कर दिया। गोली चलने पर ऊदल व देशराज घर की ओर भाग खड़े हुए तो दबंगों ने उन्हें दौड़ा लिया और घर पहुंच गए।
इस दौरान दबंगों ने उनके घर के सामने करीब 20 राउंड फायरिंग की और जमकर पथराव किया। फायरिंग में पड़ोस में बंधी हलीम की भैंस को गोली लग गई। खबर पाकर एसओ रामकोट फोर्स के मौके पर पहुंच गए। फायरिंग के बाद दबंग भाग निकले।
एसओ का कहना है कि ऊदल की तहरीर पर साजिम, बबलू व मुसाफिर सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुसाफिर को पकड़ लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।