{"_id":"5c645bacbdec224bc54aa72f","slug":"191550080940-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टॉप के सामने गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस स्टॉप के सामने गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ से घिरता देख हमलावर ने खुद को ढाबे में किया बंद
सीतापुर। शहर में बुधवार की देर शाम रोडवेज बस स्टॉप के सामने ढाबे पर गोलियों से छलनी कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सरेशाम गोलियों की तड़तड़ाहट से वहां भगदड़ मच गई। भीड़ से घिरते देख हमलावर ने खुद को एक ढाबे के कमरे में बंद कर लिया। सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
रोडवेज बस स्टॉप के सामने रतन पंजाबी ढाबे पर बुधवार रात करीब 9:18 बजे एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। फायरिंग की गूंज से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक हमलावर ने एक युवक पर तीन गोलियां दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इस बीच भीड़ से घिराते देख हमलावर ने खुद को एक ढाबे के अंदर बंद कर लिया। गुस्साई भीड़ बाहर से दरवाजा तोड़ने पर उतारू हो गई। वारदात की खबर पाते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह हमलावर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बंसूपुर अंसुधरा रामसनेही घाट जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।