{"_id":"5b8835ba42c79246633fe642","slug":"181535653306-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े सरेराह महिला बैंक कर्मी से स्कूटी व पर्स लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े सरेराह महिला बैंक कर्मी से स्कूटी व पर्स लूट ले गए बदमाश
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात
रामकोट/इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना रामकोट इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला बैंक कर्मी से हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह स्कूटी व नकदी सहित सोने की एक चेन लूट ली। सरेराह इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ, कोतवाल व थाना प्रभारी रामकोट ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
वारदात के कुछ देर बाद इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने लूटी गई स्कूटी लावारिस हालत में बरामद कर ली। जिले के सिंडीकेट बैंक की शाखा सेमरहन में विशाखा टाइडे निवासी महाराष्ट्र हालपता सिविल लाइंस सीतापुर फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इसी बैंक में शहर में रहने वाली अनीता पीटीएस के पद पर कार्यरत है।
गुरुवार सुबह दोनों महिला बैंक कर्मी स्कूटी पर सवार होकर सेमरहन के लिए निकली। रामकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनों बैंक कर्मी सीतापुर-बड़ागांव मार्ग पर मोहद्दीनपुर व सहरोई कालिकाबक्स गांव के मध्य स्थित पुलिया के मोड़ पर पहुंचीं। तभी बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए असलहों के दम पर स्कूटी व विशाखा का पर्स लूट लिया और असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक पर्स में करीब पांच हजार रुपये, सोने की एक चेन, पैन कार्ड व अन्य कागजात थे। सरेराह लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर सीओ योगेंद्र सिंह, कोतवाली हरमीत सिंह, क्राइम ब्रांच की टीम व थाना प्रभारी रामकोट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
वारदात के कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कूटी थाना इमलिया सुल्तानपुर अंतर्गत पड़खा पुल के पास लावारिस हालत में खड़ी है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर राय साहब द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी कब्जे में ले ली है।
जल्द होगा खुलासा
महिला बैंक कर्मी से लूटी गई स्कूटी बरामद हो गई है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
-योगेंद्र सिंह, सीओ सिटी