{"_id":"59de64004f1c1bf2538b6cc1","slug":"181507746816-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने गांव की ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ भाग गया।
किशोरी के परिवार ने इस संबंध में गांव के ही युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी (13) मंगलवार रात गांव में ही मौजूद दुकान गई थी। बताते हैं कि रास्ते में गांव का ही युवक दिनेश कुमार पहले से घात लगाकर बैठा था।
विज्ञापन
जैसे ही किशोरी उधर से गुजरी, दिनेश ने उसे दबोच लिया और गांव के बाहर खेतों में खींच ले गया। यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी की अस्मत लूटने के बाद आरोपी युवक किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। तब परिवार ने गांव के ही दिनेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के लिए कोतवली में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर दिनेश के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।