फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   झोलाछाप के इलाज के बच्चे की जान गई

झोलाछाप के इलाज के बच्चे की जान गई

Sat, 12 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज के बच्चे की जान गई
झोलाछाप के इलाज के बच्चे की जान गई
विज्ञापन

तंबौर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से एक बच्चे की जान चली गई। परिवार ने इस संबंध में झोलाछाप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कह रही है। सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम मन्नूपुरवा सैदापुर निवासी विजय के पुत्र विमल (3) को गुरुवार को तेज बुखार था। उसने बच्चे को तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम उसिया में मौजूद झोलाछाप शिवकुमार के यहां भर्ती कराया। गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार ने जमकर हंगामा काटा। परिवार का आरोप है कि झोलाछाप के गलत इलाज की वजह से बच्चे की मौत हो गई है। इस संबंध में विजय ने तंबौर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि परिवार की शिकायत पर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि गलत इलाज से मौत की पुष्टि होती है। तब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उधर सीएमओ धु्रवराज सिंह ने बताया कि झोलाछाप के इलाज से बच्वे की मौत की सूचना नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी, तब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed