{"_id":"59e3945c4f1c1bcd538b7bc0","slug":"171508086876-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह घंटे गुल रही बिजली
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह घंटे तक गुल रही बिजली
सीतापुर। हुसैनगंज उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को छह घंटे तक जिले की आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 45 लाख आबादी प्रभावित हुई।
सुबह 11 बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे ही बहाल हो सकी, जिससे शहर व ग्रामीण अंचलों में लोगों को दिक्कतें हुईं।
शहर के हुसैनगंज स्थित 220 केवी उपकेंद्र में रविवार को दिन में 11 बजे से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। जिसके चलते शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
दिन में आपूर्ति ठप रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता एसके सिंह की ओर से मरम्मत के चलते रविवार को दिन में 11 बजे से 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी।
लिहाजा, लोगों ने पेयजल आदि का इंतजाम कर लिया था। जिससे ज्यादा दिक्कतें नहीं उठानी पड़ी। बिजली गुल होने से परेशान लोगों ने शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली। इस दौरान पूरे जिले की बिजली गुल रही। सिर्फ आकस्मिक सेवाओं को कटौती से दूर रखा गया।