फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या में दो सगे भाईयों को उम्रकैद

हत्या में दो सगे भाईयों को उम्रकैद

Thu, 03 Aug 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
हत्या में दो सगे भाईयों को उम्रकैद
हत्यारे भाइयों को उम्रकैद
विज्ञापन

कुत्ते को गाली देने से नाराज होकर पिटाई के बाद फेंक दिया था कुएं में

सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने हत्यारे दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। इसी परिवार के तीन सदस्यों को कोर्ट ने संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद असलम ने की। 19 अगस्त 2013 की रात नरेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी। वारदात उस समय हुई जब वह सीतापुर से अपने गांव खैराबाद लौट रहा था। बताते हैं कि दोषियों के कुत्ते नरेंद्र पर भौंक रहे थे। इस पर उसने कुत्ते को गाली दे दी। नरेंद्र के भाई नरेश के मुताबिक कुत्ते को गाली देने से नाराज संकटा यादव अपने चार पुत्रों इंद्रपाल, गोविंद, सालिकराम व रघुनाथ के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गए और नरेंद्र को पीटकर गांव के ही कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र प्रेषित किया। जिसमें कोर्ट ने घटना के लिए सिर्फ गोविंद व इंद्रपाल को दोषी पाया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। न्यायालय ने यह भी व्यवस्था दी कि अर्थदंड जमा न करने पर आरोपियों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed