{"_id":"5a68c0004f1c1bb3208b5280","slug":"151516814336-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा व सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा व सिपाही निलंबित
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर दरोगा निलंबित, महिला सिपाही लाइन हाजिर
सीतापुर। एसपी आनंद कुलकर्णी ने कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, महिला फरियादी से अभद्रता पर एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया है। जबकि एक चौकी प्रभारी को चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंची तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी अनारकली को वहां मौजूद महिला सिपाहियों ने रोका था। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अनारकली को घसीटकर वाहन में डाल दिया था। इस संबंध में अखबारों में खबर छपने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही कुमारी सीमा देवी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि उसके साथ मौजूद महिला पीआरडी जवान संगीता पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। दूसरी ओर एसपी ने लहरपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। उपनिरीक्षक पर कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। बार-बार चेतावनी के बावजूद विवेचनाएं समय से निस्तारित नहीं की गई थीं। उधर शाह महोली चौकी प्रभारी राजमणि शुक्ल को कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी गई है।