{"_id":"595d2da14f1c1bdb318b47ba","slug":"151499278753-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ के हमले से ब्लेडनुमा तार पर गिरा अधेड़, मौत्
बिसवां(सीतापुर)। सदरपुर के लोधौरा में खेत की रखवाली कर रहा किसान सांड़ की टक्कर से ब्लेडनुमा तार पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां पर नाजुक हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सदरपुर इलाके के लोधौरा निवासी रामचंद्र मौर्य (55) अपने खेत की रखवाली करने गया था, उसी समय एक सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह अपने बचाव के लिए भागा मगर संतुलन बिगड़ने से वह खेत में आवारा जानवरों से बचाव के लिए लगे ब्लेड वाले तार पर गिर गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।