{"_id":"5935a8364f1c1b14388b45ef","slug":"149668870818-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की आपतिजनक फोटो अपलोड करने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम की आपतिजनक फोटो अपलोड करने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार
हरगांव (सीतापुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करने के आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस ने सोमवार को चीनी मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
जानकारी हो कि हरगांव के शुभम बाजपेयी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बरोसा के पूर्व प्रधान फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक आपत्तिजनक फोटो अपलोड की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार को चीनी मिल गेट के पास से आरोपी पूर्व प्रधान को एक पान की दुकान के पास से दबोच लिया गया है। एसओ का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।