{"_id":"5a96f55a4f1c1b45438b4b71","slug":"141519842650-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के संदेश को आत्मसात कर बढ़ें आगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महापुरुषों के संदेश को आत्मसात कर बढ़ें आगे
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का किया सम्मान
महमूदाबाद (सीतापुर)। समाज उन्हीं लोगों को याद रखता है जिसने समाज के लिए त्याग, तपस्या के साथ आदर्श चरित्र प्रस्तुत किया। आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व अत्यंत पिछडे़ समाज में जन्म लेकर स्वच्छता का संदेश देने का काम करने वाले संत गाडगे जी महाराज को भगवान का दर्जा मिला हुआ है।
हम सब उनकी जयंती पर उनके संदेश का पालन करने का प्रण लें। यह बात प्रदेश सरकार की समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को संत गाडगे जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। जिला पंचायत सभागार में राज्यमंत्री ने समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कहा कि शिक्षा वह चाबी है जिससे विकास के सभी रास्ते खुल जाते हैं। सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। संत गाडगे ने सैकड़ों वर्ष पहले जो संदेश दिया था कि स्वच्छता जहां है वहीं पवित्रता है। गाडगे जी के मंत्र को देश के प्रधानमंत्री ने आत्मसात करते हुए उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार भी स्वच्छता का विशेष ध्यान दे रही है। सफीफुर उन्नाव के भाजपा विधायक बम्बालाल दिवाकर ने कहा कि संत गाडगे के सपने को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें साकार करने में लगी है। कार्यक्रम को भाजपा के अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र कनौजिया ने धोबी समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कनौजिया समाज का इतिहास स्वर्णिम इतिहास है।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत गीत से हुआ। संचालन कालिका श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एसडीएम रतिराम, भाजपा नेता अनिल यादव, चक्रसुदर्शन पाण्डेय, संजय शुक्ल मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
संत गाडगे जयंती कार्यक्रम में कनौजिया समाज के प्रतिभाशाली हाईस्कूल के छात्र रोहित कुमार, अभिषेक, अंकित, ओमकार, शिल्पी देवी, विजय नरायन, अनिल कुमार, अनीता देवी, पूजा, सात्विक, रोहित इंटरमीडिएट के रेनू, देशराज, सुनील कुमार, कोमल, गुलशन, प्रवेश कुमार, राममनोरथ, स्वास्ति कृष्ण को राज्यमंत्री गुलाब देवी व विधायक बम्बालाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।