फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जेल गई आंगनबाड़ी नेताओं को मिली जमानत

जेल गई आंगनबाड़ी नेताओं को मिली जमानत

Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जेल गई आंगनबाड़ी नेताओं को मिली जमानत
आंगनबाड़ी नेताओं को मिली जमानत
विज्ञापन


सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रोकने तथा रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने के दो अलग-अलग मामलों में जेल भेजी गईं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की चारों महिला नेताओं को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी।

एसीजेएम प्रथम सुनीता सिंह नागौर ने मिश्रिख में दर्ज मुकदमे तथा सीजेएम रूपाली सक्सेना द्वारा कोतवाली में दर्ज मुकदमे में जमानत दे दी।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की नेताओं ने शुक्रवार को ‘नैमिषेय शंखनाद’ कार्यक्रम में जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को रोकने की कोशिश की थी।

उससे पहले 5 दिसंबर को संघ अध्यक्ष नीतू सिंह ने दुल्हन का रूप धरकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ विवाह रचाने का स्वांग भी रचा था।

इस पर पुलिस ने आंगनबाड़ी नेता नीतू सिंह, सरिता वर्मा, मंजू बंशवार, संतोष कुमारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने देशद्रोह व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में चारों पर केस दर्ज उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


हालांकि चारों नेताओं पर देशद्रोह की धारा बाद में हटा ली गई थी। आरोपियों के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस के बाद कोर्ट ने उनकी रिहाई के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed