फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शराबियों के दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट, बाइक फूंकी

शराबियों के दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट, बाइक फूंकी

Thu, 03 Aug 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
शराबियों के दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट, बाइक फूंकी
दो पक्ष भिड़े, बाइक फूंकी
विज्ञापन

पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

सीतापुर। शहर की सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने बुधवार की देर रात दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। बात बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने साथियों को बुला कर एक युवक को बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और उसकी बाइक फूंक दी। घटना अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। करीब 30 मिनट तक बाइक धू-धूकर जलती रही, लेकिन खबर दिए जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। काफी देर बार मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली की सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने बुधवार की देर रात करीब नौ बजे दो गुट आपस में भिड़ गए। बात बढ़ने पर एक पक्ष के युवकों ने फोन कर अपने कई अन्य साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच कुछ हमलावरों ने वहां मौजूद शहर के रानी कोठी निवासी संजीव मिश्रा को बुरी तरह पीट दिया। हमलावरों ने उसकी पल्सर बाइक भी फूंक दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। बाइक धू-धूकर जलती रही। सामने स्थित पुलिस चौकी से घटना के 30 मिनट बाद तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। काफी देर बाद कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों ने बाइक की आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जख्मी संजीव को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रघुवंशी का कहना है कि बाइक फूंकने वाले व मारपीट करने वाले युवकों का पता लगाया जा रहा है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed