{"_id":"594eadd04f1c1bdf118b45aa","slug":"141498328528-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
एएनएम सेंटर से घर जाते समय दम तोड़ा
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला ने एएनएम सेंटर से घर जाते समय रास्ते में दम तोड़ा है। मौत से गुस्साए परिवार वालों ने एएनएम सेंटर के सामने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
कोतवाली के ग्राम गौआपुर परसिया निवासी राम रतन की पत्नी दुर्गा देवी (23) को शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिवार उसे मिश्रिख के एएनएम सेंटर लाया। यहां पर शनिवार सुबह एएनएम किरन ने प्रसव कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद एएनएम ने जच्चा व बच्चा को छुट्टी दे दी। परिवार दोनों को लेकर घर चल दिया पर रास्ते में ही दुर्गा देवी की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे वापस एएनएम सेंटर लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही दुर्गा देवी ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि प्रसव के बाद रक्तस्राव अधिक होने से महिला की मौत हुई है। मौत के बाद परिवार के सदस्य भड़क गए और शव एएनएम सेंटर के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिवार एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा देकर शव कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिवार ने कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जांच होगी
इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
डॉ. हरगोविंद सिंह, सीएमओ