{"_id":"5cb4d2a6bdec2260e22ae03f","slug":"131555354278-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ स्थल के पास बकरा काटने पर भटपुरवा में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यज्ञ स्थल के पास बकरा काटने पर भटपुरवा में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई, दो नामजद
हरगांव/सीतापुर। हरगांव इलाके में यज्ञ स्थल के करीब दूसरे समुदाय की ओर से दावत-ए-वलीमा के लिए बकरा काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया। यज्ञ आयोजक ने विरोध किया तो उस पर फायरिंग व पथराव कर दिया गया। जानकारी होने पर वहां भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरगांव इलाके के भटपुरवा गांव में 11 अप्रैल से विष्णु महायज्ञ चल रहा है। यज्ञ व्यवस्थापक बृजेश शुक्ला के घर के पास ही मुनीर खान का मकान है। मुनीर के बेटे की शादी के चलते सोमवार को उसके यहां दावत-ए-वलीमा था। दावत के लिए यज्ञ पंडाल के करीब ही मुनीर पक्ष की ओर से बकरे काट जाने लगे।
बृजेश इसका विरोध करने उसके घर पहुंचे। काफी लोग एकत्र देखकर मुनीर घर में घुस गया। जिसके बाद उसके घर से कई राउंड फायरिंग हुई और ईंट पत्थर भी चलाए गए। जिससे घटना ने तूल पकड़ लिया। गांव में दहशत फैल गई। इसकी खबर पाकर यूपी-100 टीम के बाद कोतवाल अनिल कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
पीएसी भी बुलाई गई। इस दौरान मुनीर के घर के लोग भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बृजेश की तहरीर पर मुनीर व उसके बेटे के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में पूरे दिन पुलिस फोर्स तैनात रही। अब सबकुछ सामान्य है।