{"_id":"5bb65d45867a55290e39682b","slug":"131538678085-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को बदमाशो ने गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को बदमाशो ने गोली मारी, घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। धान की फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में सो रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने असलहे से फायर कर घायल कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। घायल किसान ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छोटेपुरवा मजरा शुकुलपुरवा निवासी भारतलाल अपने धान के खेत को आवारा जानवरों से बचाने को वहीं पर तख़्त के ऊपर लेटा हुआ था। रात में असलहे से लैस अज्ञात हमलावरों ने भारतलाल पर असलहे से फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। जिससे उसकी जान बच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भारतलाल को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। जिला अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा।