फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   खड्ड में गिरी बाइक, अधेड़ की गई मौत

खड्ड में गिरी बाइक, अधेड़ की गई मौत

Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खड्ड में गिरी बाइक, अधेड़ की गई मौत
खड्ड में गिरी बाइक, अधेड़ की मौत
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट आ गई। आननफानन लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार अगर हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।

परसेंडी निवासी रामहेत यादव (50) की तबीयत खराब थी। मंगलवार को वह बाइक से दवा लेने जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी कसरैला के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन


इससे वह बाइक के नीचे दब गया। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन उसे खड्ड से बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसके सिर में गंभीर चोट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि अगर रामहेत ने हेलमेट लगाए होता, तो शायद उसके सिर में चोट न आती, जिससे उसकी जान बच सकती थी। उधर, सूचना पाकर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed