{"_id":"59ecdcdb4f1c1bd7538b8a44","slug":"121508695259-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में डूबे दोनों युवकों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा में डूबे दोनों युवकों के शव
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा में डूबे युवकों के मिले शव
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शारदा में डूबे दोनों युवकों के शव रविवार को बरामद हो गए। एक युवक का शव जहां घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर पाया गया है। वहीं दूसरे युवक का शव घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नापुर के निकट बुढ़नापुर निवासी बसंत का पुत्र ओमजी (17) व तंबौर के खैरी पट्टी निवासी दिलीप का पुत्र अंकित (17) शारदा नदी में नहाते समय डूब गए थे।
देर रात तक क्षेत्र के ग्रामीण इन दोनों युवकों के शवों को नदी में तलाशते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह होते ही एक बार फिर से क्षेत्र के ग्रामीण नदी को खंगालने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच घटना स्थल से 400 मीटर की दूरी पर ओमजी का शव बरामद हुआ। जबकि चार किलोमीटर दूर बेलवा गांव के निकट अंकित का शव मिल सका। परिवारीजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।