फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मिश्रिख में आचार संहिता उल्लंघन के दो प्रत्याशियों पर तीन केस दर्ज

मिश्रिख में आचार संहिता उल्लंघन के दो प्रत्याशियों पर तीन केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में आचार संहिता उल्लंघन के दो प्रत्याशियों पर तीन केस दर्ज
बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी पर दो व भाजपा प्रत्याशी पर एक एफआईआर
विज्ञापन

सीतापुर। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में मिश्रिख संसदीय सीट के दो प्रत्याशी फंस गए। उड़नदस्ता ने बसपा-सपा गठबंधन उम्मीदवार डॉ. नीलू सत्यार्थी पर दो केस दर्ज कराए हैं। गठबंधन प्रत्याशी पर दर्ज मुकदमे में सपा के पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी का भी नाम शामिल हैं।

इन पर बिना अनुमति के जनसभा करने व बिना मुद्रक नाम के पंफलेट बांटने का आरोप है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी, पूर्व सांसद अशोक रावत पर बिना अनुमति के कार्यालय पर फ्लैक्स लगाने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मिश्रिख संसदीय सीट के गिरधरपुर में बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीलू सत्यार्थी के पक्ष में जनसभा व रैली की सूचना मिली थी। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मिश्रिख महमूद आलम मय उड़नदस्ते संग गिरधरपुर गांव पहुंचे। यहां पर गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां 150 से 200 लोग मौजूद थे। ऐसे में उड़नदस्ता ने गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीलू सत्यार्थी व पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी समेत 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। इसी प्रकार उड़नदस्ते के महमूद आलम को लकडियामऊ के पास वाहनों से प्रचार होते दिखा।

इन्हें टीम ने रोका तो वाहनों को रोका नहीं गया। पता किया तो वहां पर गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में बिना मुद्रक नाम के पंफलेट्स बांटे जा रहे थे। इस पर यहां पर गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीलू सत्यार्थी समेत 150 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।


इसके अलावा टीम ने कल्ली चौराहा मार्ग पर कार्यालय के समीप सड़क के किनारे भाजपा प्रत्याशी, पूर्व सांसद अशोक रावत का फ्लैक्स लगाया पाया। यह फ्लैक्स बिना अनुमति के लगाया गया था। इस पर टीम ने मिश्रिख कोतवाली में भाजपा प्रत्याशी, पूर्व सांसद अशोक रावत के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed