{"_id":"5aa185254f1c1ba7758b4627","slug":"11520534821-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारकर घायल किया
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर। पिसावां थाना क्षेत्र में एक दबंग ने अपने ही पड़ोसी युवक को गोली मार दी। इससे युवक जख्मी हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पर पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है।
पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गयारी निवासी विनोद कुमार (30) घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह चीखकर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनते ही गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब विनोद जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। विनोद ने इस संबंध में अपने पड़ोसी शिवनंदन पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए पिसावां थाने में तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि शिवनंदन की पत्नी को लेकर विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कुतुब नगर चौकी प्रभारी एसके सिंह को सौंपी गई है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।