फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गुनगुनी धूप से दिन में राहत, फिर गलन बनी आफत

गुनगुनी धूप से दिन में राहत, फिर गलन बनी आफत

Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गुनगुनी धूप से दिन में राहत, फिर गलन बनी आफत
कई दिनों बाद धूप में गर्माहट महसूस होने पर छतों व लॉन में नजर आए लोग
विज्ञापन

सीतापुर। कड़ाके की पड़ रही ठंड और गलन से जनपद वासियों को शनिवार दोपहर बाद खिली गुनगुनी धूप से कुछ राहत मिली। चार दिनों बाद धूप में गर्माहट महसूस हुई तो दिनभर लोग छतों व घर के बाहर लॉन में डटे रहे। अधिकतम पारे में मामूली ही सही सुधार आया।

शनिवार को अधिकतम पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। लेकिन सूरज ढलते ही गलन व कोहरे का प्रकोप फिर से शुरू हो गया। दिन में धूप से मिली राहत के बाद शाम को ठंड की आफत से लोग बेहाल नजर आए। शाम को कोहरा भी पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा घना हो गया। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह गलन, कोहरा व शीतलहर के बीच हुई। कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को उस समय राहत मिली जब दोपहर करीब 12 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। गुनगुनी धूप खिली तो हर कोई छत व बाहर लॉन में पहुंच गया। कई दिनों बाद धूप की गर्माहट पाकर लोग चहक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर घरों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर समूह में बैठकर लोग धूप का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। धूप खिलने से दिन में चलने वाली सर्द हवा का असर कम रहा। लेकिन सूरज ढलते ही सर्दी के तेवर फिर तल्ख हो गए। शाम गहराने के साथ कोहरा व गलन का प्रकोप बढ़ गया।


घने कोहरे ने शाम आठ बजे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया। ठंड में इजाफा देख लोग घरों में जा दुबके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को आद्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार को पारा स्थिर रहने के साथ धूप खिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed