फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चश्मा व 25 रुपये लेना पड़ा उपनिरीक्षक को भारी

चश्मा व 25 रुपये लेना पड़ा उपनिरीक्षक को भारी

Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
चश्मा व 25 रुपये लेना पड़ा उपनिरीक्षक को भारी
25 रुपये की उगाही में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन


सीतापुर। रामकोट थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को एक युवक से चश्मा व 25 रुपये लेना महंगा पड़ गया। युवक की शिकायत पर एसपी ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।

इमलिया निवासी दीपेंद्र भदौरिया बुधवार को एसपी के सामने पेश हुआ। यहां उसने शिकायत की कि वह एक मामले में प्रार्थना पत्र लेकर 24 सितंबर को रामकोट थाने गया था।
विज्ञापन


वहां पर प्रार्थना पत्र लेने की एवज में हलका के इंचार्ज शिव सिंह यादव ने उससे चाय के लिए 25 रुपये ले लिए। जिसके बाद जब युवक वहां से चलने लगा, तब उपनिरीक्षक ने युवक का चश्मा भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी मृगेंद्र सिंह ने उपनिरीक्षक को फटकार लगाते हुए युवक को रुपये व चश्मा वापस दिलाया। जिसके बाद एसपी ने उपनिरीक्षक शिव सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed