{"_id":"593c3b864f1c1b512f8b45ac","slug":"11497119622-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद से सीतापुर जाने वाली रेल लाइन पर शंकरपुर हाल्ट के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार शाम शंकरपुर हाल्ट के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला। मौके पर पहुंची रामपुरकलां थाने की पुलिस ने मृतक की पहचान गौरीशंकर पुत्र मैकूलाल निवासी चहारपुर के रूप में की। थानाध्यक्ष शिव गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से काफी समय से बीमार था और वह कभी-कभी रात को उठकर भाग जाता था। बीती रात भी वह घर से लापता हो गया था।