{"_id":"59cbef524f1c1b6f548b4c8c","slug":"111506537298-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गी तोड़कर उड़ाये 38 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिग्गी तोड़कर उड़ाये 38 हजार
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्गी तोड़कर 38 हजार उड़ाए
सीतापुर। हरगांव में बुधवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने एक बाइक की डिग्गी तोड़कर 38 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने इस संबंध में हरगांव थाने में तहरीर दी है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी सरदार लक्खा सिंह बुधवार को बाइक से हरगांव कस्बा गया था। यहां पर स्टेट बैंक से 38 हजार रुपये निकाल कर बाइक की डिग्गी में रख दिए।
इसके बाद वह बाइक को बैंक के सामने खड़ी करके बाजार में खरीदारी करने चला गया। इसी बीच अज्ञात उचक्कों ने डिग्गी तोड़कर उसमें रखी 38 हजार की नकदी पार कर दी और रुपयों समेत मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इधर, जब लख्खा सिंह बाजार से वापस बाइक के पास पहुंचा। तब उसे बाइक की डिग्गी टूटी और उसके अंदर रखे रुपये गायब मिले। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।