फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   346 जवान और मिले प्रदेश पुलिस को

346 जवान और मिले प्रदेश पुलिस को

Sun, 17 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
346 जवान और मिले प्रदेश पुलिस को
पुलिस को मिले 346 जवान
विज्ञापन


सीतापुर। प्रदेश पुलिस को शनिवार को 346 और जवान मिले हैं। इन जवानों ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

इस दौरान द्वितीय वाहिनी पीएसी के विनोद कुमार सिंह ने जवानों कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। पासिंग लाइन पार करते ही जवान पुलिस विभाग में शामिल हो गए।

पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित दीक्षांत समारोह में 346 जवान परेड में शामिल हुए। इस दौरान जवानों ने मुख्य अतिथि कमांडेंट विनोद कुमार सिंह को मान प्रणाम देते हुए पासिंग लाइन को पार किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जनता को आपसे काफी अपेक्षाएं, वे न्याय के लिए आपके पास आएंगे। क्योंकि आप लोग वह पहली सीढ़ी हो, जिससे जनता का सीधा संवाद होगा।

इसलिए सभी ध्यान रखें कि जो भी पीड़ित पहुंचे, उसे न्याय मिल सके। जनता की सेवा हमारा सर्वोच्च व प्रथम कार्य है। यह अलग बात है कि वर्तमान समय में तमाम चुनौतियां हैं, लेकिन आपको उन चुनौतियों से सामना करते हुए कानून का पालन करना है।
विज्ञापन


आप अपने व्यवहार व आचरण से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल पैदा करें। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई। वहीं बेहतर अंक लाने वाले जवानों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अपर जिला जज राहुल कात्यायन, राम सुरिच, शफीक अहमद, जेल अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, हबीबुल हसन, रमेश चंद्र गुप्ता, अवधेश कुमार पांडेय, शबीह हैदर, सुरेंद्र प्रताप, नागेंद्र यादव, सागर सिद्दीकी, उदय प्रताप, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed