{"_id":"5c1157cabdec22418e1ae426","slug":"101544640458-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दंपती से बाइक व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दंपती से बाइक व नगदी लूटी
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडे के वार से गिरकर घायल हो गए दोनों, सीएचसी में भर्ती
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को डंडे से वार कर गिरा दिया। फिर उनसे पांच हजार की नकदी व बाइक लूट ली। दंपती को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल दंपती का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कंकर कुई गांव निवासी आशाराम आगरा की एक दरी फैक्टरी में फील्ड आफीसर के पद पर कार्यरत है। यहां वह दरी बनवाकर फैक्टरी भेजता है। बुधवार को बाइक से वह अपनी पत्नी की दवा लेने बिसवां आया था।
शाम करीब साढ़े सात बजे घर वापस जाते समय चंदन महमूदपुर मार्ग पर सरदार झाले के करीब अचानक झाड़ियों से निकलकर बदमाश ने डंडे से उस पर वार कर दिया। जिससे दंपती बाइक सहित गिर गये। उनके गिरते ही दो बदमाशों ने उनसे पांच हजार की नकदी व बाइक लूट ली और भाग गए।
विज्ञापन
किसी तरह घायल दंपती बिसवां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
दिनदहाड़े रोडवेज बस स्टॉप के सामने युवक का मोबाइल लूटा
सिधौली। नगर में रोडवेज बस स्टॉप के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मोहल्ला बहादुरपुर में रहने वाला राजेश बुधवार को दिन में करीब 3:30 बजे बस स्टॉप के सामने हाईवे के किनारे खड़ा मोबाइल पर बात कर रहा था।
इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ धमके। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने हमेशा की तरह जांच की बात कहकर अपनी नाकामी पर पर्दा डाल दिया है। दरअसल, इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है।
4 दिसबंर की रात करीब 9 बजे विवेक नगर निवासी सचिन का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के सामने से लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों तक पहुंचना तो दूर पुलिस ने केस दर्ज करना भी मुनासिब नहीं समझा। पुलिसिया सुस्ती का नतीजा बुधवार को वारदात के तौर पर सामने आया है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।