फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पहले टक्कर मारी फिर बदमाशों ने लूट ली बाइक

पहले टक्कर मारी फिर बदमाशों ने लूट ली बाइक

Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
पहले टक्कर मारी फिर बदमाशों ने लूट ली बाइक
अटरिया पुलिस ने चोरी में दर्ज किया केस
विज्ञापन

अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में बदमाशों ने एक राहगीर की बाइक में पहले टक्कर मारी। राहगीर के गिरते ही बदमाशों ने उन्हें तमंचे से कवर करते हुए उनकी बाइक लूट ली और भाग गए। पीड़ित घटना की तहरीर देने थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर में बाइक चोरी होने का विवरण दर्ज करवाया और चेारी का केस दर्ज कर असल घटनाक्रम ही हजम कर गई।

स्थानीय थानाक्षेत्र के मझिगवां निवासी उमेश कुमार अपने मित्र देशराज के साथ गत रविवार की देर रात करीब 9:30 बजे बाइक से घर वापस जा रहा था। बलवंतपुर-कोडरिया मार्ग पर संदौली मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उमेश की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसके गिरते ही बदमाशों ने तमंचे के बल पर धमकाते हुए उसकी बाइक लूट ली और भाग निकले। सोमवार की सुबह पीड़ित घटना की तहरीर देने थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने तहरीर में बाइक लूट के बजाय गाड़ी चोरी होना दर्शाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमाफिक तहरीर लिखवाने के बाद पुलिस ने केस चोरी का दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित शौच के लिए रुका था। इसी बीच उचक्के उसकी बाइक ले भागे। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed