{"_id":"5f93131f8ebc3e9c0031dbd2","slug":"crime-sitapur-news-lko546798761","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता, कराया गया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता, कराया गया मेडिकल
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में लालबाग के पास चेकिंग के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों से शराब के नशे में अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अभद्रता की बात से इन्कार कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दो लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ कर उनका मेडिकल कराया गया है।
शहर कोतवाली इलाके में लालबाग चौराहे के पास शुक्रवार की शाम पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को सिपाहियों ने रुकने के लिए कहा, लेकिन वह लोग रुकने के बजाय पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली लाकर मेडिकल के लिए भेजा है। पकड़े गए लोगों का नाम विजय कुमार कश्यप, व संतोष कश्यप बताया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं यह दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। इन लोगों ने पुलिस से अभद्रता की है। हालांकि, पुलिस अभद्रता की बात से इन्कार कर रही है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन लोगों ने अभद्रता नहीं की है। चेकिंग की जा रही थी। इन लोगों से गाड़ी रोकने के लिए कहा गया, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी। दोनों शराब के नशे में थे। दोनों का का मेडिकल कराया जा रहा है।