फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

फंदे पर पति, जमीन पर पड़ा मिला पत्नी का शव

Fri, 23 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के जल्लाबाद गांव में अपनी ससुराल में रह रहे युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी की लाश जमीन पर बिछे बिस्तर पर पड़ी थी। महिला के शव के पास से विषाक्त पदार्थ की खाली शीशी बरामद की है। कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी विवाद होने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर आरोपों का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

संदना इलाके के तेमईपुरवा गांव निवासी वेद (28) पुत्र लल्लू की शादी कमलापुर इलाके के जल्लाबाद गांव की मंशा देवी उर्फ बिट्टा (26) पुत्री स्व. हरिकरन से हुई थी। मंशा देवी के कोई भाई नहीं था। पिता की भी मौत हो चुकी है। जिसके चलते वेद अपनी पत्नी मंशा देवी के साथ ससुराल में ही रहता था। गुरुवार शाम वेद की साली व सास एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए दूसरी जगह चली गईं थीं। इस बीच वेद व उसकी पत्नी मंशा घर में अकेले थे। आधी रात करीब 12 बजे जब वेद की साली व सास घर पहुंची तो घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी तरह यह लोग अंदर दाखिल हुए तो घर का दृश्य देखकर दंग रह गए। घर में पड़े छप्पर के नीचे बिस्तर पर मंशा देवी मृत पड़ी थी और कोठरी के भीतर वेद का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर गांव व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पास से जहरीले पदार्थ की खाली शीशी बरामद की है। घटना को लेकर परिवार के लोगों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ रामनरेश यादव का कहना है कि मृतका के पड़ोस में जहरीले पदार्थ की खाली शीशी मिली है। जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी ने जहर पीकर जान दे दी। उसके बाद संभवत: पत्नी की मौत से घबरा कर पति ने फंदे से लटक कर जान गवां दी। उनका कहना है कि अभी इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेद मजदूर था। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में वेद व उसकी पत्नी भी थी। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व वेद की पत्नी मंशा अकेली घर चली आई थी। उसके बाद वेद भी गुरुवार को वेद भी दिल्ली से वापस आ गया था। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद नाराज होकर मंशा चली आई। पीछे से वेद भी आ गया। दिल्ली में हुए विवाद को लेकर ही दोनों में घर पर ही झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों ने खुदकुशी कर ली। हालांकि, खुदकुशी सहित अन्य संभावनाओं को लेकर पुलिस अभी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed