{"_id":"5f4547228ebc3e3d21298ee1","slug":"crime-sitapur-news-lko5368295112","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार के इनामी समेत चार गैंगस्टर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार के इनामी समेत चार गैंगस्टर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से एक इनामिया सहित गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में तीन को बिसवां पुलिस ने दबोचा है, जबकि एक इनामिया गैंगस्टर को सिधौली कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
बिसवां इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के भोलागंज तिराहे से रेउसा के राजापुर कला निवासी पंकज कुमार व उसके भाई निर्मल कुमार के साथ ही रेउसा निवासी सीबू को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों गैंगस्टर के आरोपी हैं। तीनों अभियुक्तों पर 2-2 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लूट के मामले में इन पर गैंगस्टर लगाया गया है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा सिधौली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही अकोहरा निवासी 20 हजार के इनामिया गैंगस्टर इजहार को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राम प्रकाश का कहना है कि यह गोकशी का आरोपी है। इसके ऊपर गोकशी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस शातिर को जेल भेज दिया गया है।