फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्रामीण ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

Tue, 11 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण में आर्थिक तंगी के चलते घर से कुछ दूर जाकर ट्रेन से कटकर जान गंवा दी। रामपुर कला क्षेत्र में उसका शव मिला है।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव निवासी धनीराम (41) पुत्र बाबूराम सोमवार की शाम खाना खाने के बाद रोजमर्रा की तरह टहलने निकला था। लेकिन देर रात होने पर भी वह वापस घर नहीं आया। देर रात होने पर परिवार के लोगों को शंका हुई तो उसकी तलाश की, पर उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो कहारपुर गांव से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर रामपुर कलां थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव के पास उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पहचान होने पर ग्रामीणों ने मृतक धनीराम के घरवालों को सूचना दी। साथ ही लोगों ने पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के बेटे पवन ने तहरीर दी है। उसका कहना है कि उसके पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। करीब सात माह पूर्व पवन सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गया था। जिसके चलते उसका भी इलाज चल रहा था और उसका काम धंधा बंद था। इस बीच बेटे के इलाज के लिए धनीराम ने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था।

मृतक के बेटे का कहना है कि उसकी बहन की शादी भी होनी थी। इन तमाम समस्याओं से उसके पिता परेशान चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed