{"_id":"68ab53b9c8f37fa82b03db3f","slug":"cracked-wall-of-newly-constructed-garbage-dump-sitapur-news-c-102-1-slko1052-138871-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नवनिर्मित कूड़ा घर की दरक गई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नवनिर्मित कूड़ा घर की दरक गई दीवार
Sun, 24 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। एक ग्राम पंचायत में नवनिर्मित आरआर सेंटर की दीवार भुगतान करने के पूर्व ही दरक गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों द्वारा पुरानी ईंटों से मानक विहीन निर्माण कराया गया है।
विकासखंड की ग्राम पंचायत देवतापुर में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत दो माह पूर्व बनवाए गए आरआर सेंटर (कूड़ा घर) की दीवार में निर्माण के बाद दरार आ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा पुरानी ईंटों व खराब गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया गया था।
निर्धारित समय से कम समय में निर्माण कराया गया। ग्रामीण अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि निर्माण के समय मानकों की अनदेखी किए जाने से बनने से पूर्व ही कूड़ा घर की दीवार में दरारें पड़ गईं हैं। राजकुमार ने बताया कि निर्माण के समय हम लोगों द्वारा इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी, इसके बाद भी जांच नही की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मानक विहीन बने सेंटर के भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामीणों ने सेंटर की जांच कर भुगतान रोके जाने की मांग की है। पंचायत सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी।