फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cows found dead in Nandini Gaushala

Sitapur News: नंदिनी गोशाला में मृत मिले गोवंश, हंगामा

Tue, 09 Jul 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cows found dead in Nandini Gaushala
मिश्रिख (सीतापुर)। ग्राम पंचायत दधनामऊ स्थित नंदिनी गोशाला में मंगलवार सुबह कुछ गोवंश मृत मिले। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गोवंश के शव को क्षत-विक्षत कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी आरोपी युवक से पूछताछ की है। वहीं, बीडीओ मृत गोवंशों को दफनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बजरंग दल का कार्यकर्ता लवकुश शुक्ला ने बताया कि वह मंगलवार सुबह किसी काम से दधनामऊ जा रहा था। रास्ते में एक युवक गोवंश के शरीर को क्षत-विक्षत करता दिखा। विरोध करने पर धमकाने लगा। इसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आंट निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह ग्राम प्रधान की गोशाला से वह अधमरी गायें लेकर उन्हें काटता है। इस पर जब ग्राम प्रधान से बात की गई तो वह समझौते का दबाव बनाने लगे। बाद में बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी मिश्रिख की लापरवाही से गोवंश इस हालत में पहुंचे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर सचिव व ब्लॉक कर्मचारियों को भेजा गया था। चार पांच गोवंश मृत मिले थे। उनको गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। प्रथम दृष्टया प्रधान व डॉक्टर की लापरवाही लग रही है। लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed