{"_id":"5f4697e78ebc3e6d011c0bfb","slug":"covid-hospital-sitapur-news-lko537003519","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर से शुरू हो सकता है एल-टू हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर से शुरू हो सकता है एल-टू हॉस्पिटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एक सितंबर से जिला अस्पताल में बने रहे कोविड एल-टू हॉस्पिटल शुरू हो जाएगा। इस हॉस्पिटल में कोरोना से गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे। बुधवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने आई नोडल अधिकारी मिनिस्ट्री एस ने जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण करके तैयारियां परखी। डायलिसिस की जिले में सुविधा न होने पर सीएमओ को इसके लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी मिनिस्ट्री एस ने बुधवार को जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं इंटीग्रेट कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान यहां बनाए जा रहे एल-2 फैसिलिटी हास्पिटल के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां पर चल रहे कामकाज से संतुष्ट नजर आईं।
सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया तीन से चार दिन के अंदर काफी काम हो पूर्ण हो गया है। उम्मीद है एक सितंबर से यह पूरी तरह चालू हो जाएगा। इस दौरान नोडल अधिकारी ने आईसीयू, एनआरसी वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। सीएमएस को मरीजों के बेहतर इलाज व नियमित सेवाएं सभी को सुलभता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। सीएमएस को गर्भवती महिलाओं को सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से डायलिसिस के मरीजों के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोरोना के मरीजों की पहले जिला स्तर पर सघनता से जांच करके इलाज उपलब्ध कराया जाए। गंभीर होने पर ही रेफर किया जाए। हल्के लक्षण वाले मरीजों को रेफर करने से बचे। जांच का दायरा और तेजी से बढ़ाया जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेट कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।