फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cousin was murdered to grab the house

Sitapur News: मकान हथियाने के लिए किया था चचेरे भाई का कत्ल

Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cousin was murdered to grab the house
पिसावां (सीतापुर)। मकान हथियाने के लिए आरोपी सुखराज ने चचेरे भाई शिवलाल (45) का कत्ल किया था। बीते सोमवार को हुई वारदात का पुलिस ने राजफाश किया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूला है। आलाकत्ल बरामद कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरी गांव के पास शत्रोहन सिंह के खेत में बीते सोमवार को एक युवक का शव मिला था। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू, लाइटर, टाॅर्च, नशीला पदार्थ व सौ रुपये बरामद किए थे। मृतक की पहचान कुतुबनगर निवासी शिवलाल (45) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सुबूतों व तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुखराज को दधनामऊ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पिलाने के बाद चाकू से गला रेतकर शिवलाल की हत्या की थी। निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल व खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि मकान के लालच में ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। मृतक किसी और को मकान बेचना चाह रहा था, जबकि आरोपी उसे अपने नाम कराना चाह रहा था। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

वारदात के दिन साथ में देखा गया था आरोपी
एसओ राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी पहले दिन से ही रडार पर था। उसके बयान संदिग्ध थे। मुखबिर से जानकारी हुई कि आरोपी को वारदात वाले दिन मृतक के साथ देखा गया था। वह आवास को हड़पना चाहता था। कई बार आरोपी ने मृतक को शराब पिलाकर मकान नाम करने की बात कही थी।



पीएम आवास योजना के तहत बना था मकान
पुलिस के मुताबिक, मृतक का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया था। हत्या के बाद मृतक की बहन पार्वती ताला खोलकर उसमें रहने जा रही थी। तब भी पास में रहने वाले आरोपी सुखराज ने इसका विराेध किया था। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया था। मृतक के परिवार में शादीशुदा बहन के अलावा और कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed