{"_id":"678680b785f092f330071092","slug":"couple-entered-the-house-and-beat-up-their-son-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-125312-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में घुसकर दंपती संग पुत्र की पिटाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में घुसकर दंपती संग पुत्र की पिटाई, केस दर्ज
Tue, 14 Jan 2025 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के सेउता गांव में सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला व उसके पति की घर में घुसकर पिटाई कर दी। दंपती के पुत्र पर भी हमला किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेउता निवासी रामप्यारी ने बताया कि सोमवार देर शाम गांव के ही विष्णु, संजय व अनिल ने शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज की। विरोध पर तीनों घर में घुस आए। पीड़िता ने बताया कि यह तीनों उसके रिश्तेदार भी लगते हैं लेकिन एक साल से कोई लेना देना नहीं है।
आरोप है कि विपक्षियों ने पीड़िता, उसके पति लखन व पुत्र अशोक को जमकर मारा पीटा। उसके पति लखन का हाल ही में दिल का एक ऑपरेशन हुआ है। उनसे भी मारपीट की गई। इस दौरान उनका काफी खून बह गया।
विज्ञापन
पति लखन के सर में चोट आईं है और दो टांके भी लगे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विपक्षियों ने भी मंगलवार को पीड़िता के पुत्र व तीन अन्य पर पैसों की रंजिश को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।