{"_id":"625477f8a963e857fa656261","slug":"counting-today-for-mlc-results-sitapur-news-lko6256966108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तैयारी हुई मुकम्मल, आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी तैयारी हुई मुकम्मल, आज होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए पड़े मतों की 12 अप्रैल मंगलवार को सुबह आठ बजे से तहसील सदर सभागार में मतगणना होगी। इसके लिए आठ गणना पार्टी नियुक्त की गई हैं। गणना शुरू होने से पूर्व स्ट्रांग रूम से सील्ड बैलेट बाक्स लाए जाएंगे। सकुशल शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। तहसील परिसर में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्देशित व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। रिटर्निंग अफसर व उप जिला निर्वाचन अफसर द्वारा जारी पहचान पत्र ही मान्य होंगे।
एमएलसी चुुनाव के लिए नौ अप्रैल को 20 बूथों पर मतदान कराया गया था। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से पवन सिंह चौहान, सपा से अरुणेश यादव व एक निर्दल प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 3891 मतदताओं के सापेक्ष 3865 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद पोल्ड/सील्ड बैलेट बाक्स तहसील सदर परिसर में स्थित कक्ष संख्या-11 में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए थे। मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से तहसील सदर सभागार में शुरू की जाएगी। इसके लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
मतगणना स्थल का एडीएम राम भरत तिवारी ने भ्रमण कर जायजा लिया। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने व्यवस्थाएं अपनी देखरेख में कराईं। मतगणना वाले कक्ष में आयोग के निर्देशानुसार टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए आठ मतगणना दल डीएम विशाल भारद्वाज ने नियुक्त किए हैं। इन्हें शांतिपूर्ण ढंग सकुशल मतगणना कराए जाने की दो चक्र में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। प्रत्येक दल में एक केंद्रीय कर्मी की तैनाती है।
विज्ञापन
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि मतदान के बाद पोल्ड/ सील्ड बैलेट बाक्स तहसील सदर परिसर में स्थित कक्ष संख्या-11 में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गयी हैं। निर्वाचन आयोग के द्वारा प्राप्त मतगणना की अनुमति के क्रम में मतगणना 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से तहसील परिसर मे स्थित सभाकक्ष में बनाए गए मतगणना स्थल पर प्रारंभ की जाएगी। जिसके लिए स्ट्रांग रूम मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे खोला जाएगा।
मतगणना परिसर में मोबाइल पर रहेगी रोक
12 अप्रैल को मतगणना परिसर के अंदर किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, लाठी डंडा, ज्वलनशील पदार्थ, धूम्रपान, गुटका, बीडी, सिगरेट, लाईटर व माचिस आदि ले जाना पूर्णतय: प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना परिसर के अंदर किसी भी उम्मीदवार, मतगणना अभिकर्ता, मतगणना अधिकारी, मतगणना कार्मिक को कोई भी मोबाइल फोन, वीडियो कैमरा, हैंडहेल्ड कैमरा, इलैक्ट्रानिक डिवाइस के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।