{"_id":"64d67c579d76e2f7b80f28d8","slug":"councilors-anger-erupted-over-poor-construction-work-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1360-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घटिया निर्माण कार्य पर फूटा सभासदों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घटिया निर्माण कार्य पर फूटा सभासदों का गुस्सा
Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। नगर पंचायत में मानक के इतर कराए जा रहे नाला निर्माण के घटिया कार्य पर सभासदों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज सभासदों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के साथ हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने तत्काल निर्माण कार्य को बंद कराया।
इसके बाद ही सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। आक्रोशित सभासदों ने नगर पंचायत में एक शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। मास्टर कॉलोनी पश्चिमी वार्ड में बड़ागांव रोड के किनारे नाला निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार दोपहर वार्ड के सभासद अरविंद चौधरी ने जाकर नाला निर्माण की हकीकत को परखा तो निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिली। मौके पर सरिया व सीमेंट का सही तरीके से इस्तेमाल होता भी नहीं मिला। घटिया निर्माण कार्य की जानकारी मिलने के बाद मौके पर करीब एक दर्जन सभासद पहुंच गये।
आक्रोशित सभासदों ने घटिया निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता विपिन कुमार ने चल रहे कार्य को तत्काल बंद कराते हुए मामले की जांच कराने का भरोसा देकर सभासदों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत स्तर पर हो रहे नाला व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही हैं। प्रदर्शन में सभासद अरविंद चौधरी, राजू, सुनील, अनुज दीक्षित, वीरपाल आदि मौजूद रहे।