फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Councilor arrested for assaulting Naib Tehsildar

नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में सभासद गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Councilor arrested for assaulting Naib Tehsildar
मिश्रिख (सीतापुर)। अवैध खनन पर नायब तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। इस पर दबंगों ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की थी। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली जबरन छुड़ा ले गए थे। दबंगों ने नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी भी तोड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सभासद को दबोच कर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिश्रिख में तैनात नायब तहसीलदार विदेह सिंह 25 दिसंबर की रात क्षेत्र में जांच के लिए निकले थे। तभी इलाके के गजोधरपुर के पास से अवैध खनन कर मिट्टी भर कर ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली निकल रही थी। इसको नायब तहसीलदार ने रोक लिया था। चालक खनन को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका था, जिसके चलते उसे पकड़ा गया। इसकी खबर अवैध खनन कराने वाले मिश्रिख के चंदूपुर निवासी दबंग सभासद प्रदीप सिंह को हुई तो वह अपने कई अन्य साथियों के साथ आ गया था।
विज्ञापन

उसने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करते हुए जबरन वाहन की चाभी छीन ली थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा ले गया था। दबंगों ने जानमाल के नुकसान की धमकी देकर उनका सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में नायब तहसीलदार ने दबंग प्रदीप सिंह व उसके कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले को तूल पकड़ता देखा तो सोमवार को आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी प्रदीप को पकड़ कर ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेेक्टर मनोज यादव का कहना है कि मुख्य आरोपी सभासद प्रदीप सिंह पकड़ा गया है। उसके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed