फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona setbacks vaccine may come tomorrow

कोरोना के सफाए को कल आ सकती वैक्सीन

Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona setbacks vaccine may come tomorrow
सीतापुर। कोरोना वैक्सीन 14 जनवरी को जिले में आ सकती है। 16 जनवरी से 19 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को 18 रेफ्रिजरेटर और मिल गए। इन रेफ्रिजरेटरों को सीएचसी पर भेज दिया गया है। इसमें कोरोना वैक्सीन रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से तैयार है। वैक्सीन आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

16 जनवरी को देश में एक साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होगी। इसके लिए जिले में इस दिन पहले 19 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाने के बाद टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में करीब 16 हजार लोगों को चिह्नित किया है। इसकी रोजाना तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 11 लाख सिरिंज आ चुकी है। अब इस समय वैक्सीन रखने के लिए सीएचसी पर रेफ्रिजरेटर आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में 18 नए रेफ्रिजरेटर और आ गए हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक सीएचसी पर भेज दिया है। सीएचसी अधीक्षक से तत्काल रेफ्रिजरेटर चेक करके रिपोर्ट मांगी गई है। इससे वैक्सीन रखने के समय कोई दिक्कत न हो। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले जिले में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद है। अगर 14 को वैक्सीन आएगी तो वह 15 जनवरी को सीएचसी पर पहुंचेगी। तभी 16 जनवरी की सुबह टीकाकरण शुरू हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन को लेकर माइक्रोप्लान तैयार कर रहा है।

पुलिस की निगरानी में पहुंची वैक्सीन
डॉ. पीके सिंह ने बताया कि वैक्सीन को सीएचसीवार भेजा जाएगा। इसके लिए वाहन का इंतजाम कर लिया गया है। प्रत्येक वाहन पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस की निगरानी में ही वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। जिस दिन वैक्सीन सीएचसी पर पहुंचेगी, उस दौरान अधीक्षक वहां पर मौजूद रहकर वैक्सीन को प्राप्त करेंगे। जहां पर वैक्सीन रखी जाएगी, वहां पर फोर्स की तैनाती बनी रहेगी।
कोरोना वैक्सीन 14 को जिले में आ सकती है। अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। फिर भी दो दिन पहले आने की उम्मीद की जा रही है।
- डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed