फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona's broken record again, 21 found infected

कोरोना का फिर टूटा रिकॉर्ड, 21 मिले संक्रमित

Fri, 02 Apr 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Corona's broken record again, 21 found infected
सीतापुर के लहरपुर में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। सितंबर व अक्तूबर 2020 माह जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं। इस साल के सर्वाधिक 21 मामले शुक्रवार को आए है। एक साथ इतने मरीज आने से अब लोगों को भी कोरोना का डर सताने लगा है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 72 पहुंच गई है। कोरोना की दूसरी लहर की चलनी शुरू हो गई है। 19 मार्च तक बात की जाए तो जिले में महज एक एक्टिव केस बचा था। स्वास्थ्य विभाग भी जल्द ही जिले को कोरोना से मुक्त करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अगले दिन 20 मार्च को जिले में मामले बढ़ना शुरू हो गए थे। पहले दिन दो मामले आए। उसके बाद धीरे-धीरे मामले बढ़ते चले गए। अब हालात यह हो गए है कि 21 मरीज शुक्रवार को आए है। इनमें अकेले शहर में ही पांच लोग संक्रमित हुए हैं। इनमे जेल रोड, श्यामनाथ, कोट कर्बला, सीतापुर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा महमूदाबाद में चार लोग पॉजिटिव हुए हैं। महोली व बिसवां में एक-एक लोग संक्रमित हुए हैं। इसी प्रकार हसनपुर, बहादुरगंज, बिलरिया, बिसवां, मास्टर कॉलोनी, प्रेम नगर, नई बाजार, मवईयां कर्बला, बिलौली नानकारी, महरिया में पॉजिटिव केस आए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 72 पहुंच गई है। जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया दो मरीज एलवन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 35 मरीज होम क्वारंटीन हैं। सात मरीज लखनऊ में भर्ती हैं जबकि 28 मरीजों के भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

30 से 75 आयु वर्ग के लोग हो रहे हैं संक्रमित
कोरोना अपनी गिरफ्त में 30 वर्ष से अधिक लोगों को ले रहा है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को आए मामलों की स्टडी में सामने आई है। 21 मरीजों में अधिकतर मरीज 30 वर्ष से अधिक उम्र के बीच हैं। जबकि एक मरीज 75 साल की उम्र का है। इसके पीछे अफसरों का कहना है यह आयु वर्ग अधिक आवागमन करता है। इसी वजह से संक्रमित होने का खतरा भी अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के पांच संक्रमित मिलने के बाद हुआ सैनिटाइजेशन
सीएचसी पर शुक्रवार को नई बाजार दक्षिणी के एक परिवार के पांच लोगों को दिक्कत होने पर जांच कराई गई। एंटीजेन किट की जांच में सभी लोग पॉजिटिव पाए गए है। एक साथ सभी पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया सभी को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके बाद अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने नई बाजार उत्तरी प्रथम, नई बाजार दक्षिणी के साथ पूरे पैगंबरपुर वार्ड में सैनिटाइजेशन का काम करवाया। इसी के साथ कोतवाली को भी सैनेटाइज किया गया।
दोनों डोज के बाद भी पॉजिटिव
महमूदाबाद इंस्पेक्टर गुरुवार को पॉजिटिव निकले थे। इंस्पेक्टर ने अपने आप को होम क्वारंटीन कर लिया है। खास बात यह है इंस्पेक्टर ने कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज भी हासिल कर चुके है। दूसरी डोज के 10 दिन बाद जब जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकले।

बरतें सावधानी
जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके लिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें। बेवजह बाहर न निकलें। -डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed